बस्ती, मई 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। पॉवर कॉरपोरेशन की ओर से सभी कनेक्शन पोस्टपेड में बदलने के साथ ही उपभोक्ताओं को समय से बिजली का बिल मुहैया कराने के लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। कॉरपोरेशन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उपभोक्ताओं को व्हाटस एप की मदद से भी बिजली का बिल मिलेगा। सभी डिस्कॉम के लिए अलग-अलग नंबर जारी किया गया है। उपभोक्ता को अगर समय से बिल नहीं मिलता है तो वह व्हाटसएप चैट बॉट्स पर कनेक्शन संख्या डालकर बिल प्राप्त कर सकते हैं। विभाग का मानना है कि कुछ उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर आरएमएस में पंजीकृत न हो। कभी-कभी गलत नंबर फीड हो जाने के कारण भी समस्या आ रही है। ऐसे में उपभोक्ता को समय से एसएमएस या व्हाटसएप पर बिल नहीं मिल सकेगा। ऐसे लोगों को समय से बिल मुहैया कराने के लिए डिस्कॉम की ओर से एक अलग व्हाटसएप नंबर जारी किया ...