प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- कुंडा कोतवाली के मनगढ़ गांव निवासी लेखराज सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका पैसे का लेनदेन लखनऊ के जौहरी मोहल्ला निवासी फिरंगी महल थाना चौक निवासी सदन अंसारी, आमना अंसारी, सैम अंसारी से है। 20 मई की शाम करीब छह बजे उन लोगों ने व्हाट्सएप काल पर गालियां देते हुए पैसा नहीं देने और जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित लेखराज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सदन अंसारी, आमना अंसारी, सैम अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...