व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लोगों की रकम उड़ा रहे साइबर जालसाज
गोरखपुर, अप्रैल 8 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सोशल मीडिया पर फेसबुक तथा इन्टाग्राम हैक कर लोगों से धन उगाही करने वाले साइबर जालसाजों की नजर अब लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट पर पड़ गई है। ग्रुप में लिंक तथा एप फाइल भेजकर जालसाज लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अचानक कुछ दिनों में इसकी बाढ़ सी आ गई है। ऐसे में लोगों को जरूरी सावधानियां बरतनी जरूरी है, जिससे वे अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकें। साईबर अपराध की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस भी लोगों को जागरुक कर रही है। शहर के जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ आर के श्रीवास्तव, भटनी नगर के चंदन गुप्त सहित कई लोग इसके शिकार बन चुके हैं।केस -1जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. के. श्रीवास्तव का व्हाट्सएप अकाउंट भी साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। उनके मित्र मंडली से मेडिकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.