बोकारो, जुलाई 20 -- एसबीआई दुग्दा कोल वाशरी शाखा द्वारा व्हाट्सअप बैंकिंग का प्रचार प्रसार कर आमजनों को जोड़ने का युद्ध स्तर पर अभियान चलाया गया। केंद्र सरकार और क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर व्हाट्सअप बैंकिंग से महिला स्वयं सहायता समूह, बैंक के ग्राहक और दुग्दा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जाकर जोड़ने का कार्य मिशन मोड़ में किया जा रहा है। सोमवार को बैंक के कर्मचारियों, सीएसपी संचालक, आउटसोर्सिंग स्टाफ व एसएचजी ग्रुप की सदस्यों ने 212 व्यक्तियों को व्हाट्सअप बैंकिंग से जोड़ा। मुख्य प्रबंधक श्रवण कुमार लाल ने बताया कि बैंक के ग्राहक व्हाट्सअप बैंकिंग के माध्यम से अपना बैलेंस, बैंक स्टेटमेंट, चेक बुक, एटीएम कार्ड, केवाईसी व नॉमिनेशन आदि कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...