गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर के गोलघर इलाके में व्हाइट लाइन के अंदर खड़ी गाड़ियों को नगर निगम के ठेकेदार द्वारा उठाए जाने पर शनिवार शाम व्यापारियों और ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा। बलदेव प्लाजा के सामने व्यापारियों ने टोचन वाहन को घेर लिया और पहले से लदी गाड़ियों को उतरवा दिया। समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे और नगर आयुक्त अजय जैन से बात की। इस पर नगर आयुक्त की ओर से अपर नगर आयुक्त ने रात में स्पष्ट व्हाइट लाइन खींचने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार गोलघर स्थित बलदेव प्लाजा के सामने शनिवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब व्हाइट लाइन के भीतर खड़ी गाड़ियों को भी टोचन वाहन से उठाया जाने लगा। यह भी पढ़ें- सफेद पट्टी के भीतर से वाहन उठाने पर गोलघर में व्यापारियों-ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.