हल्द्वानी, जून 2 -- हल्द्वानी। कालाढूंगी निवासी व्लॉगर दीक्षा पांडे का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक वीडियो दीक्षा का सामने आया है, जिसमें वह वॉशरूम में जाकर सलफास खाती नजर आ रहीं हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में दीक्षा की बड़ी बहन संध्या जोशी का कहना है कि सलफास खाने की पूरी घटना कोतवाली कालाढूंगी की है। जब सोमवार दोपहर को पुलिस को घटना के बारे में पता लगा तो वह दीक्षा को स्वयं कालाढूंगी के अस्पताल में लेकर गए। जहां से उसकी बहन को डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया था। आरोप लगाया कि पुलिस घटना से इनकार कर रही है, मगर सच्चाई यह है कि कोतवाली के भीतर ही यह घटना हुई। कहा कि एक विवादित वीडियो के चलते हैं उसे लगातार प्रताड़ित किया गया जिस कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...