हल्द्वानी, मार्च 14 -- हल्द्वानी। व्लॉगर ज्योति अधिकारी और उनके पति समेत कुल 11 लोगों पर काठगोदाम कोतवाली में दंगा भड़काने की साजिश समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में नामजद एक आरोपी ज्योति का मुंहबोला भाई भी है। पुलिस सभी को शीघ्र कोतवाली बुलाकर बयान दर्ज करेगी। तीन महीने के भीतर ज्योति पर यह आठवां मुकदमा है। जोशी कॉलोनी, छोटी मुखानी निवासी व्लॉगर सुनीता भट्ट ने गुरुवार को काठगोदाम कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि नैनीताल रोड स्थित चौपाटी बाजार के पास वुडपेकर में उनका छोटा सा कारोबार है। बुधवार शाम ज्योति अधिकारी अपने पति गोपाल अधिकारी और कमल जोशी नाम के युवक व अन्य के साथ उसकी दुकान के पास पहुंचे। सुनीता का आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके साथ पहले मारपीट की और फिर दुकान का सामान तोड़कर उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.