पीलीभीत, मार्च 22 -- बीसलपुर। नवरात्रि के तीसरे दिन मंदिरों में पूजा अर्चना करने वालों में खासी आस्था दिखाई दी। मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ शंखों व घंटों की गूंज सुनाई देती रही। बीसलपुर में नवरात्रि के तीसरे दिन बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर, मठिया नाथ मंदिर, पशुपति नाथ मंदिर, बड़ा देवी मंदिर, बंगाली बाबा मंदिर सहित कई मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना करने वाले पहुंचते रहे। प्रशासन की सख्ती के कारण मंदिरों में भीड़ तो दिखाई नहीं दी, लेकिन लोगों में नवरात्रि को लेकर खासी आस्था दिखी। मइया के भजन एवं कीर्तन प्रस्तुत किए गए। वहीं घंटा व शंखों की गूंज सुनाई दी। उपवास रखकर मइया से परिवार में सुख संवृद्धि की प्रार्थना की गई। बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर एवं बंगाली बाब मंदिर में अधिक श्रद्धालु जुटे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.