हापुड़, मार्च 20 -- नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान व्रत में पकोड़ी खाने से बहादुरगढ़ क्षेत्र के कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिवारों में अफरा-तफरी मच गई और सभी को आनन-फानन में उपचार के लिए दौड़ना पड़ा। भदस्याना निवासी ध्रुव तथा बहादुरगढ़ निवासी इंद्रपाल व उनकी पत्नी गुड़िया, शिवकुमार व उनकी पत्नी, सुनील और अंशिका ने व्रत के दौरान पकोड़ी का सेवन किया था। पकोड़ी खाने के कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी, घबराहट व बेचैनी की शिकायत होने लगी। अचानक एक साथ कई लोगों की हालत बिगड़ने से परिजनों में हड़कंप मच गया। सभी को तुरंत स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। समय रहते इलाज मिलने से सभी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ और कुछ देर बाद सभी लोग सामान्य हो गए। चिकित्सकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.