नई दिल्ली, जून 20 -- हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 33 वर्षीय एक शख्स की मौत कथित तौर पर एक फेमस कंपनी का मैंगो ड्रिंक पीने के बाद हो गई। दरअसल इस शख्स ने व्रत तोड़ने के दौरान मैंगो ड्रिंक पिया था और फिर इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतक शख्स की पहचान अंकुश के तौर पर हुई है, जो कि हनुमान नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अंकुश ने गुरुवार को व्रत रखा था और उसी रात को व्रत तोड़ने के लिए घर के अन्य सदस्यों के साथ पैक्ड मैंगो ड्रिंक पिया था। परिजनों का कहना है कि उस मैंगो ड्रिंक को पीने के तुरंत बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे पेट में दर्द होने के साथ ही उल्टी भी होने लगी। परिवार वालों ने बताया कि इसके बाद अंकुश की हा...