व्रती महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 7 -- कुंडा, संवाददाता। आषाढ़ शीतला सप्तमी मेले के प्रमुख स्नान पर्व पर व्रती महिलाओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा मइया का पूजन अर्चन कर श्रद्धालुओं की भीड़ सिद्ध पीठ मां ज्वालादेवी मंदिर पहुंची। नारियल चुनरी, खील बताशों संग मां का पूजन कर घर परिवार के कुशलता की कामना की। चैत्र महीने की सप्तमी से घर परिवार की सुख शांति, आरोग्यता के निमित महिलाएं चौमासा व्रत शुरू करती हैं। चार महीने तक सप्तमी का व्रत करने के बाद आषाढ़ की सप्तमी को व्रत रखकर दूसरे दिन शीतला मां को बसौड़ा, (बासी भोजन, हलुवा पूड़ी) चढ़ाकर पूजन करती हैं। जिससे इस व्रत के समापन को शीतला सप्तमी मेले के नाम से जाना जाता है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: धार्मिक मेलों के आयोजन से धर्म के प्रति बढ़ती है आस्था शीतला सप्तमी का व्रत रखने वाली महिलाएं भोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.