भदोही, फरवरी 17 -- भदोही, संवाददाता। जिले में महाशिवरात्रि पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं एवं पुरुषों ने व्रत रखकर देवाधिदेव महादेव की आराधना की थी। दूसरे दिन सोमवार को मंदिरों में स्नान आदि के बाद पहुंच कर बाबा को जलाभिषेक किया और इसके साथ ही व्रत का पारण भी। बता दें कि सोमवार की सुबह जिले के बाबा हरिहरनाथ मंदिर, बाबा बड़े शिव धाम गोपीगंज, तिलेश्वर महादेव, बाबा सेमराधनाथ धाम, सीता समाहित स्थल मंदिर के शिव मंदिर, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, श्री सीताधाम मंदिर, उड़िया बाबा आश्रम, स्वयं भू बाबा, कोनिया के महादेवा गंगा तट पर स्थित नवनिर्मित भव्य दिव्य मंदिर, छितनी तालाब महादेव, भरत चौराहा स्थित महादेव मंदिर पर लोगों ने पहुंच कर बाबा को जलाभिषेक किया। सोमवार का दिन होने के कारण लोगों में उत्साह नजर आया। शहर में देर रात तक रही बारातियों...