बगहा, मार्च 24 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। सोमवार को चैती छठ करने वाले महिला और पुरुष व्रतियों ने दिन भर का नर्जिला व्रत कर शाम में साठी के चावल, दूध और गुड़ से तैयार खीर और घी लगी गेहूं की रोटी से खरना किया। व्रतियों के परिजनों ने पूरी आस्था के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया और छठी मैया से सभी के बेहतर स्वास्थ्य, संपन्नता और घर में सुख शांति बनाए रखना के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान व्रतियों के घर के परिजनों ने छठी माता के गीत गाकर पूरे माहौल को भक्ति मय कर दिया। खरना के दौरान केले के पत्ते पर परिजनों को प्रसाद परोसा गया। कई लोगों ने आसपास के लोगों को भी प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया था। महिलाओं ने नहा धोकर शाम में नए वस्त्र धारण कर पूजा अर्चना की और खाना के महाप्रसाद को ग्रहण किया। सोमवार की सुबह से लेकर शाम तक छठ व्रत करने वाले लोगों...