गोपालगंज, मार्च 23 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता चैती छठ को लेकर सैकड़ों श्रद्धालु सोमवार की दोपहर में डुमरियाघाट स्थित नारायणी नदी में स्नान करने पहुंचे। स्नान के बाद व्रतियों ने खरना का प्रसाद तैयार करने के लिए पवित्र जल भी साथ में लिया। परंपरा के अनुसार व्रतियों ने शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए घरों में गुड़-चावल की खीर और रोटी का प्रसाद बनाया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, नारायणी नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा खतरनाक घाटों को चिन्हित कर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। डुमरियाघाट स्थित नारायणी रिवर फ्रंट के पास छठ महापर्व के दौरान दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उधर, चैती छठ को लेकर व्रतियों में काफी भक्ति देखी जा रही है। मंगलवार को पहले...