चंदौली, मार्च 25 -- पीडीडीयू नगर। चैती छठ के चौथे दिन बुधवार की सुबह व्रतियों ने मानसरोवर तट पर पहुंच कर उदयाचल भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही निराजल व्रत का पारण किया। महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर अचल सुहाग की कामना की। इस दौरान घाटों पर उगीं न सुरूज मल भइले अरग के बेर, अन धन मांगिला आदि गीत गुंजायमान रहे। चार दिवसीय चैती छठ की शुरूआत रविवार को हुई थी। नगर के मालगोदाम पोखरा, मानसरोवर तालाब, दामोदरदास पोखरा सहित अन्य घाटों पर व्रती पहुंचे। यहां कलश स्थापित कर पूजा अर्चना की। इसके बाद सूर्य के उदय होने का इंतजार किया। आसमान में सूर्य की लालिमा दिखने पर व्रतियों ने दूध और जल से भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया। इस दौरान अर्घ्य दिलाने के लिए स्वयं सेवी संगठनों ने दूध की व्यवस्था की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.