भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार की शाम गंगा घाटों से लेकर घरों के आंगन तक व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। शहर के बरारी गंगाघाट, बूढ़ानाथ घाट, आदमपुर घाट सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने विधि-विधान और पूरी आस्था के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतानों की लंबी आयु की कामना की। इससे पहले सुबह से ही घरों में प्रसाद के लिए पकवान बनाने की तैयारी चलती रही। दिन चढ़ने के साथ व्रतियों ने अर्घ्य की तैयारी पूरी कर ली और शाम होते ही घाट श्रद्धालुओं से पट गए। वहीं बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का समापन होगा, जिसके बाद व्रती पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.