औरंगाबाद, मार्च 24 -- दाउदनगर के मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर तालाब पर चैती छठ मेले का शुभारंभ श्रद्धा और परंपरा के साथ किया गया। उद्घाटन एसडीओ अमित राजन ने वैदिक मंत्रोच्चार और दीप जलाने के बीच किया। इस दौरान पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उद्घाटन के पश्चात एसडीओ अमित राजन ने मंदिर परिसर एवं घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। न्यास समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है, जिससे श्...