व्योमेश शुक्ल को मिला पं. कमलापति सम्मान
वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पं. कमलापति त्रिपाठी की 121वीं जयंती पर औरंगाबाद हाउस में आयोजित समारोह में गुरुवार को नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल को पं. कमलापति त्रिपाठी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान के तहत उन्हें प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिह्न और एक लाख रुपये की राशि दी गई। सम्मान ग्रहण करने के बाद व्योमेश शुक्ल ने कहा कि पं. कमलापति त्रिपाठी को केवल एक राजनेता के रूप में देखना उनके विराट व्यक्तित्व को सीमित कर देना होगा। उन्हें समझने के लिए औरंगाबाद हाउस की सदियों पुरानी ज्ञान, संस्कार, साहित्य और सांस्कृतिक परंपरा को समझना जरूरी है। उन्होंने पं. कमलापति त्रिपाठी के स्वतंत्रता आंदोलन में प्रवेश, उनकी पहली जेल यात्रा और उनके शुरुआती चुनाव से जुड़े प्रसंग का भी उल्लेख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.