गाज़ियाबाद, मई 8 -- गाजियाबाद, वंदना। कमला नेहरू नगर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आगरा संभाग की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में व्योम त्यागी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। व्योम ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। उनका चयन केंद्रीय विद्यालय की नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। उन्होंने अंडर-19 के 55 किग्रा. भारवर्ग में लगातार चौथे वर्ष स्वर्ण पदक हासिल किया है। व्योम अभी तक ताइक्वांडो में 50 से अधिक पदक अपने नाम कर चुके हैं। भारतीय टीम के कोच संदीप चौहान ने कहा कि व्योम त्यागी ने कठिन मेहनत और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। भविष्य में वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। व्योम की इस सफलता से परिवार एवं विद्यालय में खुशी का माहौल है।

हि...