देहरादून, अप्रैल 12 -- सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स पाने की चाह में एक युवक ने सनसनीखेज और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने फर्जी सूचना फैलाकर सार्वजनिक शांति भंग करने और दहशत फैलाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेहरू कॉलोनी थाने के दरोगा धनीराम पुरोहित की ओर से शनिवार को यह केस दर्ज हुआ। जिसमें कहा कि शनिवार को एक इंस्टाग्राम आईडी से एक रील अपलोड की गई थी। वीडियो में एक लड़की अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर पड़ी दिख रही थी, जिसे कथित तौर पर एक चलती कार से बाहर फेंका गया था। पोस्ट के कैप्शन में दावा किया गया कि लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे कार से फेंककर लड़के फरार हो गए। इंस्टाग्राम आईडी के नाम में उत्तराखंड जुड़ा था। आम जनता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.