व्यूज़ बढ़ाने को पहनी पुलिस की वर्दी, शांति भंग में चालान
देवरिया, जून 23 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। व्यूज बढ़ाने के लिए एक युवक ने पुलिस की वर्दी पहन ली। वर्दी पहन कर उसने रील बनाया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने लोकेशन पता कर युवक को दबोच लिया। माफी मांगने के बाद पुलिस ने शांति भंग में युवक का चालान कर दिया।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ निवासी आकाश मद्धेशिया इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर वीडियो अपलोड करता रहता है। अपना व्यूज बढ़ाने के लिए उसने कुछ दिन पहले पुलिस की वर्दी पहन कर रील बनाया। पुलिस की वर्दी पहन कर उसने बिहार के बिजयीपुर में डंडा लेकर वीडियो शूट कराया। यह भी पढ़ें- महिलाओं को देख कर रहा था अश्लील डांस ,पुलिस कार्रवाई के बाद पकड़े कान वीडियो बनाने के बाद आकाश ने उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। पुलिस की वर्दी पहनकर व्यूज बढ़ाने के चक्कर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.