मथुरा, मार्च 14 -- लायंस क्लब मथुरा स्टार्स द्वारा आयोजित व्याहुला महोत्सव के अंतर्गत हल्दी और मेहंदी की रस्म भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भांडीर वन से भंडारी बिहारी जी और राधा रानी का पधारना रहा। ठाकुर जी के अलौकिक सानिध्य में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सभी रस्में सम्पन्न कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ हल्दी, मेहंदी, भात, समधोरा और लगन की रस्में निभाईं। मधुर भजनों और कीर्तन की धुनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और पूरा माहौल भक्ति भाव से सराबोर हो गया। इस मांगलिक अवसर पर क्लब के सदस्य सपरिवार मौजूद रहे और ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकुर-रितु, अक्षय-रेखा, सागर-अंकिता, देवांशु-रूबल, राहुल-रश्मि, वीनित-आरती, दिलीप-दीपा, नितिन-शालू, न...