गिरडीह, मार्च 29 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। बाबा नगरी झारखंड धाम परिसर में शनिवार को सनातन कथा वाग्मी संघ की महत्वपूर्ण बैठक हुई। सभा की अध्यक्षता कथावाचक पंडित पवन पंडा ने की। बैठक में राज्य स्तर पर सनातन परंपरा को सुदृढ़ करने और समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक में उपस्थित विद्वानों ने व्यासपीठ की गरिमा और मर्यादा को अक्षुण्ण बनाए रखने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि व्यासपीठ केवल धार्मिक मंच नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का माध्यम है। इसकी गरिमा बनी रहने से समाज में सकारात्मक परिवर्तन और नैतिक मूल्यों की स्थापना मजबूत होने की संभावना है।पंडित कृष्ण कन्हैया ने सभी कथा प्रवक्ताओं को एक मंच पर लाने की आवश्यकता रेखांकित करते हुए कहा कि नि:स्वार्थ भाव से किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.