बेगुसराय, जून 7 -- बेगूसराय। प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय विष्णुपुर में शिक्षा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में माया कौशल्या फाउंडेशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस संगोष्ठी में शिक्षा के क्षेत्र में इंटर्नशिप कर रहे स्नातक सेमेस्टर-5 के छात्र-छात्राओं ने श्रोता के रूप में भाग लिया। मुख्य वक्ता डॉ. गौतम कुमार ने छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक कुमार, यश गौरव,अमित, अनुराग, कुंदन, वीरू, विवेक, सुमित, गुलशन, साधना, यशराज, तान्या आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- व्यावहारिक शिक्षा से ही बनेगा बेहतर समाज: डॉ. गौतम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...