धनबाद, मई 6 -- व्यावहारिक क्रू मैनेजमेंट लागू करने की मांग पर मंगलवार को रेलवे के लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट ने धरना प्रदर्शन किया। धनबाद डिवीजन के सभी क्रू लॉबी में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (अलारसा) के बैनर तले रनिंग कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को बुलंद किया। पिछले दिनों रेल प्रशासन की ओर से जारी आदेश का विरोध करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लीव या बीमार क्रू को रात 12 बजे से ही फर्स्ट कॉल/बुकिंग देने का निर्देश जारी किया गया है। 30 अप्रैल को धनबाद टीएलसी की ओर से जारी मैसेज और एक मई को सीनियर डीईई ऑपरेशन की ओर से आयोजित बैठक के मिनट में जारी निर्देश में रेलवे बोर्ड के पूर्व निर्देशों, उच्चस्तरीय सुरक्षा समितियों की अनुशंसाओं और सुरक्षित रेल परिचालन की स्थापित व्यवस्था के विपरीत है।इससे यह भी पढ़ें- मांगों क...