अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ब्रांच हेड चेतन जायसवाल ने वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक परिवेश में कॅरियर चयन की चुनौतियों एवं अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सिर्फ शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल, संचार क्षमता, नेतृत्व गुण एवं तकनीकी दक्षता भी अत्यंत आवश्यक हैं। यह बातें ब्रांच हेड ने डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग में 'कॅरियर काउंसलिंग' विषयक संगोष्ठी में कही। उन्होंने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की कार्यप्रणाली, सेवाओं एवं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण तथा सकारात्मक सोच विकसित करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.