प्रयागराज, अप्रैल 1 -- मध्य-पूर्व युद्ध शुरू होने के बाद पीएनजी कनेक्शन के लिए मांग बढ़ गई है। घरेलू कनेक्शन लेने के लिए अधिकतर लोग पूछताछ कर रहे हैं। कनेक्शन के लिए सिविल लाइंस स्थित इंडियन ऑयल अदाणी गैस के कार्यालय में संपर्क कर रहे हैं। युद्ध की वजह से एलपीजी का संकट गहराने के बाद घरेलू पीएनजी कनेक्शन के प्रति लोगों की चाहत बढ़ी। इंडियन ऑयल अदाणी गैस के एक अधिकारी ने बताया कि फरवरी तक प्रतिदिन 10-15 लोग कनेक्शन के लिए जानकारी मांग रहे थे। अब 70-80 लोग प्रतिदिन पूछताछ कर रहे हैं। एक महीने में तीन हजार से अधिक घरेलू कनेक्शन के आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। कनेक्शन के लिए आवेदन वहीं प्राप्त हो रहे हैं, जहां गैस का पाइप बिछाया जा चुका है। सिविल लाइंस के एक बड़े होटल से कनेक्शन का आवेदन प्राप्त हुआ है। जिस समय सिविल लाइंस के होटल और रेस्तरां मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.