व्यावसायिक सिलेंडर महंगा होने से 50 रुपये थाली महंगी
गुड़गांव, अक्टूबर 1 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। व्यावसायिक सिलेंडर महंगा होने से मिलेनियम सिटी में 50 रुपये थाली महंगी हो गई है। सिलेंडर के दाम में 63.50 रुपये की बढ़ोतरी का असर अब ढाबा, होटल, रेहड़ी फड़ी पर खाना और फास्टफूड बेचने वालों के साथ इनको खाने वाले ग्राहक यानी आम आदमी की जेब पर भी पड़ा है। गैस सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी से खानपान के व्यवसाय से जुड़े छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े होटलों ने भी अपने रेट बढ़ा दिए हैं। गरीब लोगों के लिए रेहड़ी या ठेलों पर मिलने वाली 150 रुपये की भरपेट भोजन वाली थाली अब 200 रुपये की हो गई है। सामान्य ढाबों पर 250 रुपये में खाना खाने वालों को अब 300 से लेकर 350 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- वाणिज्यिक गैस सिलेंडर और इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे होने से जेब पर फिर बढ़ा बोझ खर्च बढ़ने पर थाली के दामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.