फरीदाबाद, मई 2 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में व्यावसायिक सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी ने खानपान कारोबार की कमर तोड़ दी है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी और कैटरिंग कारोबारियों पर पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ आम लोगों की थाली भी अब महंगी होने की कगार पर है। गैस महंगी होने से खाने-पीने की चीजों के दाम 20 से 30 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद हैं, जिससे महंगाई के रूप में लोगों को तगड़ा झटका लगा है। शहर में 300 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे हैं। इसके अलावा 100 से अधिक बेकरी और 150 से ज्यादा कैटरिंग कारोबारी हैं। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में रोजाना हजारों लोग परिवार व दोस्तों के साथ खाने-पीने के लिए पहुंचते हैं। अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते पहले ही व्यावसायिक सिलेंडरों कोसरकार द्वारा बंद कर दिया गया था, जिससे होटल, रेस्टोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.