संतकबीरनगर, मई 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पहले से ही गैस की किल्लत के कारण मुश्किल से चलाए जा रहे हैं। अब गैस महंगी होने से इसका असर व्यंजनों पर पड़ेगा, लोगों को अधिक दाम चुकाने पड़ेंगे। हालांकि अभी तक जनपद में होटल संचालकों ने दरों में वृद्धि नहीं की है। लेकिन बढ़े खर्च को देखते हुए इसकी तैयारी शुरू हो गई है। करीब 20 से 30 प्रतिशत तक सभी व्यंजनों के दामों में वृद्धि होने की संभावना है। फास्ट फूड के साथ ही मिठाई, पनीर, खोवा आदि के रेट भी बढ़ेंगे। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। रेस्टोरेंट संचालक विकास गुप्ता कहते हैं कि पहले से ही होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्रीज को महंगाई के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब गैस महंगी होने से नुकसान और बढ़ जाएगा। नुकसान कम करने के लिए दाम बढ़ाना मज...