गुड़गांव, मार्च 17 -- गुरुग्राम। व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिलने से छोटे कारोबारियों की दिक्कत बढ़ गई है। सिलेंडर नहीं मिलने के कारण खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, रेहड़ी बंद होने के कगार पर पहुंच गए है। गैस एजेंसियों से व्यावसायिक सिलेंडरों की सप्लाई नहीं हो रही है। कारोबारियों की माने तो इंडक्शन-तंदूर से खाद्य पदार्थो को तैयार करने में दिक्कत आ रही है। ऐसे चलता रहा है तो काम करने वाले कारीगरों से लेकर अन्य कर्मियों के रोजगार संकट खड़ा हो जाएगा। सिलेंडर नहीं मिला तो रेस्टोरेंट बंद करना पड़ेगा:रेस्टोरेंट संचालक रामपाल ने कहा कि व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिला तो रेस्टोरेंट बंद करना पड़ेगा। एक दो सिलेंडर स्टॉक में पड़ा था। अब वह खत्म होने के कगार पर है। तंदूर पर सिर्फ रोटी बनाई जा सकती है। बाकी अन्य खाद्य पदार्थ को तैयार क...