आगरा, मार्च 15 -- व्यावाायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं मिलने से खान पान और मिठाई की दुकानों पर लकड़ी की भट्ठियां धधकने लगी हैं। इसके अलावा कोयला की भट्ठियां भी खूब प्रयोग होने लगी हैं। उनकी भी खरीददारी करके दुकानदार और होटल ढाबे वाले लेकर जा रहे हैं। जिससे उनके प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को खान पान से संबंधित चीजें उपलब्ध होती रहें। हालांकि कुछ जगह पर दुकानदार छिपते छिपाते घरेलू सिलेंडरों से भी काम चलाकर अपनी व्यवस्था बनाए हुए हैं। कासगंज शहर के अलावा कस्बों में भी व्यावसायिक सिलेंडरों की कमी का असर छोटे बड़े खान पान की दुकानों, रेस्टोरेंट, होटल, मिठाईयों की दुकानों पर पड़ रहा है। अपने कामकाज को सुचारू रखने के लिए प्रतिष्ठान संचालक लोहे व लकड़ी से चलने वाली भट्टियां खरीदकर ले जा रहे हैं। वहीं छोटे दुकानदार कहीं कहीं पर घरेलू सिलेंडरों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.