अल्मोड़ा, मई 1 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोश जताते हुए केंद्र सरकार से तुरंत दाम बढ़ाने का निर्णय वापस लेने की मांग की। शुक्रवार को चौघानपाटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि व्यावसायिक सिलेंडर के दामों में 993 रुपये की बढ़ोतरी केंद्र सरकार की ओर से की गई है। इसका असर छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों के साथ आम लोगों पर भी बढ़ेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है। सरकार आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर केवल राजस्व बढ़ाने में लगी हुई है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य छोटे व्यवसायों की लाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.