सोनभद्र, अप्रैल 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। इरान-इजराइल और अमेरिका के सीजफायर के बाद भी जिले में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कमी दूर नहीं हो रही है। सिलेंडर नहीं मिलने के चलते छोटे रेस्तरां एवं होटल संचालकों के सामने गहरा संकट पैदा हो गया है। होटलों में कोयले की भट्ठियां जलाकर खाना व नाश्ता बनाया जा रहा है। कोयला महंगा होने के चलते होटल में खाने-पीने के सामान भी महंगा हो गए हैं। जिले में अधिकारियों के दावों के विपरीत जिले में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की जबर्दस्त किल्लत मची है। छोटे रेस्तरां एवं होटल संचालक अब भट्ठी की व्यवस्था कर रहे हैं। जंग की तपिश का असर अभी भी देखने को मिल रही है। कामर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति होटल, ढाबों और रेस्टोरेंटों पर नहीं होने के चलते संचालकों के साथ ही स्ट्रीट वेंडरों की समस्या बढ़ गई है। कामर्शियल सिलेंडर न मिलने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.