नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। राजधानी में व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति का आवंटन 70 फीसदी तक पहुंच गया है। दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को बताया कि सरकार जमाखोरी पर पैनी नजर रख रही है। सिरसा ने बताया कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के बाद पहले से लागू 50 फीसदी आपूर्ति में अतिरिक्त 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इससे व्यावसायिक एलपीजी की उपलब्धता अब पहले के स्तर के 70 फीसदी तक पहुंच गई है। इसमें स्टील, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, डाई, केमिकल और प्लास्टिक जैसे श्रम आधारित ऐसे उद्योगों को प्राथमिकता दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.