बिहारशरीफ, जुलाई 21 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति की गयी थी। वर्ष 2014 से 18 के बीच लगभग सभी स्कूलों को ये गैस आवंटित किए गए थे। मौजूदा समय में इनमें से 400 सिलेंडरों में गत छह माह से अधिक समय से गैस का उठाव नहीं हुआ है। इसके विरुद्ध शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने वैसे स्कूल संचालकों को सबंधित गैस एजेंसियों के पास व्यवसायिक सिलेंडरों को वापस कर घरेलू सिलेंडर कनेक्शन लेने का आदेश दिया है। अगर कहीं यह सिलेंडर रखना आवश्यक है, तो हर माह कम से कम तीन बार गैस का उठाव होना चाहिए। अनुपयोगी व्यवसायिक गैस सिलेंडर वापस करते हुए इसकी सूचना प्रखंड साधन सवियों को देने को कहा है। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...