व्यावसायिक शिक्षा से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
अंबेडकर नगर, अगस्त 21 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बीएन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को व्यावसायिक शिक्षा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य आनंद कुमार दुबे ने किया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि अब बीएन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को नियमित शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगारपरक ज्ञान एवं कौशल से जोड़ना और भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराना है। विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा शुरू होने से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ विभिन्न व्यावहारिक एवं कौशल आधारित क्षेत्रों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने इस नई पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। यह भी पढ़ें- नौह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.