बरेली, जून 25 -- महर्षि विद्या मंदिर में शिक्षकों के व्यावसायिक एवं शैक्षिक उन्नयन के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय इन-हाउस टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम के दूसरे दिन विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सत्रों का आयोजन हुआ। शुभारंभ गुरु परंपरा पूजन, ध्यान एवं योगाभ्यास से हुआ। शिक्षक डॉ. सुभाष चन्द्र मौर्य ने महर्षि कोट के साथ दूसरे दिन की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रथम सत्र में शिक्षक विपिन कुमार ने भारतीय ज्ञान परंपरा का परिचय विषय पर विस्तृत एवं सारगर्भित व्याख्यान दिया। जेपी शर्मा, डायरेक्टर एकेडमिक्स एंड ट्रेनिंग, एनसीओ, भोपाल ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े तथा शिक्षकों को इसकी आवश्यकता एवं महत्त्व पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में शिक्षक रामगोपाल ने भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न तत्वों का व्यवस्थित एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण किय...