नोएडा, जून 24 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण के व्यावसायिक भूखंडों की ऑनलाइन बोली की प्रक्रिया 29 जून को होगी। इस योजना में आवेदन का समय समाप्त हो गया था। ऑनलाइन बोली कराने को लेकर प्राधिकरण ने तैयारी कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण ने इस साल मार्च में होटल, व्यावसायिक और संस्थागत भूखंडों की योजना लॉन्च की थी। प्राधिकरण ने होटलों के लिए ऑनलाइन बोली की प्रक्रिया करीब दो महीने पहले कर दी थी, लेकिन कुछ वजहों से व्यावसायिक भूंकदों के लिए प्रक्रिया नहीं हो पाई थी। अधिकारियों ने बताया कि अब व्यावसायिक भूखंडों के लिए बोली की प्रक्रिया की जानी है। भूखंडों के लिए ऑनलाइन बोली 29 जून को होगी। योजना में पांच व्यावसायिक भूखंड शामिल हैं, जिनके लिए 16 आवेदन आए हैं। इनके अलावा संस्थागत श्रेणी के नौ भूखंड के लिए भी ऑनलाइन बोली की प्रक्रि...