महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। व्वसायिक भवन को लेकर नगर पंचायत आनंदनगर सभागार में बैठक हुई। विधायक ने व्यापारियों के हित और नगर पंचायत के विकास के लिए व्यावसायिक भवन निर्माण कराने पर जोर दिया।विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि शहर के विकास को गति देने के लिए व्यवसायिक भवन जरूरी है। व्यवसायिक भवन बनने से विशेषकर व्यापारियों को व्यवसाय करने में सहूलियत मिलेगी। इसके लिए शहर के गौतम बुद्ध नगर व्यवसायिक भवन का पुन: निर्माण कराया जाय। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि तीन मंजिला व्यवसायिक भवन में 126 दुकानें होगी। इससे शहर के कम से कम 126 व्यापारियों को व्यवसाय करने में सहूलियत मिलेगी। इसके लिए व्यापार मंडल और बुद्धिजीवी वर्ग की सार्वजनिक बैठक बुलाई जायेगी। इससे निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं का समाधान हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.