व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने 13 माह के मानदेय के लिए किया प्रदर्शन
रांची, मई 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के विद्यालयों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षक 13 माह से लंबित मानदेय की मांग को लेकर मंगलवार को रांची पहुंचे। प्रशिक्षक प्रदर्शन करते हुए बापू वाटिका से अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे और करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया। झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत प्रशिक्षकों ने कहा, वे लगातार विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा दे रहे हैं। बावजूद इसके पिछले 13 माह से मानदेय नहीं दिया गया। इससे उन्हें आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की। मौके पर झारखंड राज्य वित्तपोषित व्यावसायिक प्रशिक्षक संघ के अध्यक्ष देव प्रकाश, उपाध्यक्ष प्राण सौरभ, सचिव मनोज महतो व कोषाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, जेएलकेएम के देवेंद्रनाथ महतो इस मुद्दे पर बात रखी। यह भी पढ़ें- जूनियर हाई स्कूल शिक्षक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.