व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विशेष बैक परीक्षा के लिए आज से आवेदन
नैनीताल, सितम्बर 1 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अध्यादेश के तहत विशेष बैक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। समर्थ और ईआरपी पोर्टल पर विद्यार्थी दो से 10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।इस व्यवस्था के तहत बीबीए, बीसीए, बीएससी आईटी, बीएससी कृषि, बीएचएम और एमबीए समेत 17 चयनित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार संबंधित पाठ्यक्रमों के प्रथम से अंतिम सेमेस्टर तक के ऐसे परीक्षार्थी, जो अपने पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके हैं, वे 10 सितंबर तक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र और शुल्क जमा कर सकते हैं। उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन बिष्ट ने बताया कि अध्यादेश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.