अंबेडकर नगर, जुलाई 15 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में विश्व युवा कौशल दिवस पर संगोष्ठी एवं प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन हुआ। युवाओं को कौशल विकास के साथ साथ कई महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि कौशल के जरिए अपने व्यक्तित्व को निखारा जा सकता है। व्यावसायिक ज्ञान लेकर स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है। संस्थान निदेशक अरुण कुमार शाही ने कहा कि व्यावसायिक ज्ञान सिलाई, ब्यूटी पार्लर, हाथ की कढ़ाई व फैब्रिक पेंटिंग समेत अन्य छोटे कोर्स कर खुद को मजबूत बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: व्यावसायिक ज्ञान से आर्थिक स्थिति सुधारा जा सकता है इस दौरान रगड़गंज केंद्र व कार्यालय ...