नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली, वि.सं.। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्यवाही स्थगित कर देश में एलपीजी की कथित कमी, व्यावसायिक गैस की बढ़ती कीमतों और इसके होटल-रेस्तरां उद्योग पर पड़ रहे प्रभाव पर चर्चा कराने की मांग की है। संजय सिंह ने सभापति को दिए नोटिस में कहा है कि देश के कई हिस्सों में एलपीजी की आपूर्ति को लेकर चिंताएं सामने आ रही हैं, जबकि व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका सीधा असर होटल और रेस्तरां उद्योग सहित छोटे व्यवसायों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गैस की बढ़ती कीमतों के कारण कारोबारियों की लागत बढ़ रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ऐसे में इस मुद्दे पर सदन में तत्काल चर्चा जरूरी है।सांसद ने नियम 267 के तहत सदन के निर्धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.