व्यावसायिक गैस की कीमत बढ़ी, होटलों में खाना महंगा होना शुरू
पूर्णिया, मई 4 -- बायसी, एक संवाददाता। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक झटके में 993 रुपये की बढ़ोतरी ने बायसी अनुमंडल क्षेत्र के होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड कारोबार की पूरी गणित बिगाड़ दी है। खानपान की कुल लागत में करीब 10 से 15 प्रतिशत हिस्सा एलपीजी का होने के कारण यह बढ़ोतरी सीधे मुनाफे पर चोट कर रही है। अनुमंडल मुख्यालय बाजार में शुरुआती संकेत मिल रहे हैं कि चाय-नाश्ता से लेकर फुल मील तक, 10 से 15 प्रतिशत तक दाम बढ़ सकते हैं। कारोबारियों का कहना है कि पहले से ही खाद्य तेल, आटा, सब्जियों और परिवहन लागत में बढ़ोतरी का दबाव था, ऐसे में गैस के दाम बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई है। कई जगहों पर छोटे स्तर पर दाम बढ़ाने की शुरुआत भी हो चुकी है, जबकि बड़े होटल और रेस्टोरेंट अभी ग्राहकों को बनाए रखने के लिए संतुलन साधने की कोशिश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.