गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- गाजियाबाद, संवाददाता। व्यावसायिक गैस की लगातार बनी किल्लत ने शहर के खाद्य कारोबारों को गहरे संकट में डाल दिया है। छोटे होटल, रेस्तरां और ढाबा संचालकों को गैस सिलेंडर न मिलने के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, घरेलू गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण गैस की किल्लत का समाना करना पड़ रहा है। शहर में व्यावसायिक गैस की आपूर्ति बंद होने से होटल और ढाबों सहित रेस्तरां संचालकों को कम मेन्यू के साथ अपना कार्य करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ प्रतिष्ठान संचालकों ने अपना काम बंद कर दिया तो कुछ ने अपने खाने के दाम बढ़ा दिए।शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित छोटे होटल और ढाबों के संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ समय से व्यावसायिक गैस की आपूर्ति बाध...