गया, मार्च 14 -- गया शहर के गया जंक्शन के आसपास स्थित होटलों और रेस्टोरेंट्स में इन दिनों व्यावसायिक गैस एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत से गंभीर परेशानी उत्पन्न होने लगी है। समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने के कारण होटल संचालकों को खाना बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थित कई छोटे-बड़े होटल भी इस समस्या से प्रभावित हैं। होटल संचालकों का कहना है कि नियमित आपूर्ति बाधित होने से रसोई संचालन मुश्किल हो गया है और ग्राहकों को समय पर भोजन उपलब्ध कराना भी चुनौती बन गया है। वैकल्पिक साधनों का सहारा, फिर भी नहीं मिल रही राहतगैस की कमी से निपटने के लिए कई होटल संचालक इंडक्शन चूल्हे, कोयला और लकड़ी जैसे वैकल्पिक साधनों का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि ये उपाय पूरी तरह कारगर साबित नहीं ...