व्यावसायिक कार्यों के लिए जिला परिषद की जमीन मिलेगी
धनबाद, मई 8 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद जिला परिषद अब अपनी खाली जमीन का बेहतर उपयोग करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। जिला परिषद बोर्ड से मंजूरी के बाद विभिन्न इलाकों की खाली जमीनों को लीज पर देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। योजना का उद्देश्य जिला परिषद की आय बढ़ाना और विकास योजनाओं को गति देना है। पहले चरण में पुराना बाजार पानी टंकी स्थित 21 डिसमिल जमीन, पूजा टॉकीज स्थित 20 डिसमिल, आमाघाटा स्थित एक एकड़, निरीक्षण भवन परिसर स्थित जमीन को लीज पर देने की तैयारी है। दूसरे चरण में जिले के अन्य क्षेत्रों की खाली जमीनों की पहचान कर उसे भी लीज पर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- कोर्ट रोड के 177 स्ट्रीट वेंडर को दुकान आवंटित जिलेभर में बड़े पैमाने पर जिला परिषद की जमीन खाली पड़ी है, जिसकी अब व्यावसायिक और जनहित कार्यों के लिए उपयोग करने की योजना ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.