नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण ने औद्योगिक संपत्ति की श्रेणी में आवंटित भूखंड में व्यावसायिक कामकाज करने पर सेक्टर-10 स्थित भूखंड पर चल रहे कार के शोरूम को सील कर दिया। करीब चार साल पहले भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया गया था। इसके बावजूद यहां शोरूम संचालित हो रहा था। इसके अलावा पांच अन्य भूखंड मालिकों को नोटिस जारी किए गए। उनके औद्योगिक भूखंड में व्यावसायिक कामकाज हो रहा था। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया सेक्टर-10 के सी ब्लॉक स्थित एक भूखंड का आवंटन औद्योगिक श्रेणी में हो रखा है। कुछ साल से इस भूखंड का इस्तेमाल औद्योगिक के बजाए व्यावसायिक संपत्ति के रूप में कर रखा था। व्यावसायिक गतिविधि करने पर वर्ष 2022 में इस भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया गया था। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद आवंटी की तरफ से आवंटन को...