व्यावसायिक कर्मियों के नाम मंगवाने के लिए लिखा पत्र
मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय व्यावसायिक पाठ्यक्रम कर्मचारी संघ के सचिव उज्ज्वल कुमार ने विवि के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि पिछले दिनों उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों से स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों की सूची मांगी थी। सूची भेजने के क्रम में कॉलेजों ने व्यावसायिक पाठ्यक्रम के कर्मचारियों के नाम इसमें शामिल नहीं किया। उन्होंने रजिस्ट्रार से मांग की कि सभी कॉलेज व पीजी विभागों से व्यवसायिक पाठ्यक्रम के कर्मचारियों की सूची भी पदनाम के साथ मंगाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.